उत्तराखंड के हरिद्वार में पतंजलि आयुर्वेद कॉलेज के सैकड़ों छात्र-छात्राओं को गुरुवार की रात कैंपस के गेट के बाहर ही गुजारना पड़ी. छात्रों का आरोप है कि वे फीस वृद्धि की शिकायत करने उत्तरांचल यूनिवर्सिटी गए थे. वापस लौटने पर कॉलेज का गेट बंद कर दिया गया और उन्हें रात गेट के बाहर ही गुजारनी पड़ी. छात्रों का कहना है कि आयुर्वेद कॉलेज ने विश्वविद्यालय और कोर्ट के आदेशों के बावजूद छात्रों की फीस वृद्धि पर अभी तक रोक नहीं लगाई है. 80 हजार की जगह छात्र-छात्राओं से दो लाख रुपए से अधिक वसूले गए हैं. कोर्ट के आदेश के बाद भी यह पैसा वापस नहीं किया गया है. इस संबंध में पतंजलि आयुर्वेद कॉलेज के छात्र-छात्राएं शिकायत करने देहरादून गए थे. सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची, लेकिन कोई प्रबंधन से कोई बात नहीं की.
VIDEO: यहां छात्रों को कॉलेज गेट के सामने ही गुजारनी पड़ी रात
Reviewed by Sailesh kumar
on
12:03 AM
Rating:


No comments: