Recent Posts

Seo Services

VIDEO: बद्रीनाथ धाम में इस वर्ष पहुंचे 10,52,500 श्रद्धालु

उत्तराखंड में भगवान बद्री विशाल जी के कपाट बंद होने के साथ ही जहां इस वर्ष की चारधाम यात्रा अब समाप्त हो चुकी है. वहीं इस वर्ष भगवान बद्री विशाल जी के दर्शन के लिए पहुंचे यात्रियों की संख्या ने रिकॉर्ड भी बनाया है, जिसमें सबसे अधिक श्रद्धालुओं की संख्या दक्षिण भारत से रही है. मंदिर समिति के मुताबिक इस वर्ष बद्रीनाथ जी की यात्रा में 10,52,500 श्रद्धालुओं ने भगवान बद्री विशाल जी के दर्शन किए हैं. इस यात्रा में न सिर्फ भारत वर्ष से श्रद्धालु बद्री नारायण के दर्शन के लिए पहंचे, बल्कि विश्व के अन्य देशों से भी सैलानी यहां आए. बता दें कि बद्रीनाथ धाम को मोक्षधाम भी कहा जाता है. ऐसी मान्यता है कि जो भी व्यक्ति यहां दर्शनों के लिए आता है. उसकी हर मनोकामना पूर्ण हो जाती है.

VIDEO: बद्रीनाथ धाम में इस वर्ष पहुंचे 10,52,500 श्रद्धालु VIDEO: बद्रीनाथ धाम में इस वर्ष पहुंचे 10,52,500 श्रद्धालु Reviewed by Sailesh kumar on 12:03 AM Rating: 5

No comments:

Contact

ads 728x90 B
Powered by Blogger.