उत्तराखंड के मसूरी में सर्दियों में भी पर्यटकों की संख्या बढ़ने से पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों में खुशी की लहर है. कड़ाके की ठंड के बाद भी शहर में पर्यटकों के आने का सिलसिला जारी है. क्वीन ऑफ हिल्स के नाम से देश और दुनिया में मशहूर मसूरी अब सर्दियों में भी पर्यटकों को भाने लगी है. पिछले 4 वर्षों में शहर में अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर में भी सैलानियों के आने का ट्रेंड बढ़ा है. मसूरी आए सैलानियों का कहना है कि मसूरी की खूबसूरती उनको बेहद पंसद है. वहीं पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों का कहना है कि सर्दियों में पर्यटकों के आने से उनकी आर्थिक स्थिति में काफी सुधार हुआ है. हर साल पर्यटकों की संख्या बढ़ने से उत्तराखंड के पर्यटन के लिए एक सुखद खबर है. इससे अब लोगों को पूरे साल रोजगार मिलने लगा है.
VIDEO: ठंड में बढ़ी पर्यटकों की संख्या, पर्यटन व्यवसाय में आया आर्थिक सुधार
Reviewed by Sailesh kumar
on
12:03 AM
Rating:


No comments: