Recent Posts

Seo Services

VIDEO: कांग्रेस की मेयर प्रत्याशी रहीं मुक्ता सिंह दहेज उत्पीड़न में गिरफ्तार

उत्‍तराखंड में ऊधमसिंह नगर जिले के काशीपुर में नगर निगम मेयर पद की कांग्रेस प्रत्याशी रहीं मुक्ता सिंह और उनके पति रविंदर सिंह को कोर्ट ने 14 दिनों की न्‍यायिक हिरासत में भेज दिया है. गौरतलब है कि गत 28 सितंबर को मुक्ता सिंह की बहू प्रियंका ने अपने पति शशांक और अपने सास-ससुर सहित कुल 5 लोगों के खिलाफ काशीपुर कोतवाली में दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज करवाया था. पूरे मामले की जांच के बाद गुरुवार को काशीपुर कोतवाली पुलिस ने मुक्ता सिंह और उनके पति रविंदर सिंह को गिरफ्तार किया था. उन्‍हें अति‍रिक्त मुख्य न्यायि‍क मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया. कोर्ट ने दोनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

VIDEO: कांग्रेस की मेयर प्रत्याशी रहीं मुक्ता सिंह दहेज उत्पीड़न में गिरफ्तार VIDEO: कांग्रेस की मेयर प्रत्याशी रहीं मुक्ता सिंह दहेज उत्पीड़न में गिरफ्तार Reviewed by Sailesh kumar on 12:03 AM Rating: 5

No comments:

Contact

ads 728x90 B
Powered by Blogger.