Recent Posts

Seo Services

VIDEO : गुलदार का शव मिलने पर वन अधिकारी ने कहा- मौत का कारण आपसी संघर्ष

तराई-पश्चिमी वन प्रभाग गुलदार के लिए घातक साबित हो रहा है. यहां इस साल अभी तक तीन गुलदार काल के गाल में समा चुके हैं. ताजा मामला बन्नाखेडा रेंज का है. यहां वनकर्मियों को एक गुलदार का शव बरामद हुआ है. इसकी उम्र करीब सवा साल बताई जा रही है. इसकी मौत का कारण वन अधिकारी आपसी संघर्ष बता रहे हैं. मौत के कारणों को जानने के लिए विभाग इस शावक का पोस्टमार्टम करा रहा है. बता दें कि बीते 26 अप्रैल को इस वन प्रभाग में दो अलग-अलग रेंजों में दो गुलदार के शव बरामद हुए थे.

VIDEO : गुलदार का शव मिलने पर वन अधिकारी ने कहा- मौत का कारण आपसी संघर्ष VIDEO : गुलदार का शव मिलने पर वन अधिकारी ने कहा- मौत का कारण आपसी संघर्ष Reviewed by Sailesh kumar on 12:05 AM Rating: 5

No comments:

Contact

ads 728x90 B
Powered by Blogger.