Recent Posts

Seo Services

VIDEO : उत्तरकाशी में गंगा में खुलेआम डाला जा रहा है मलबा

गंगा के मायके उत्तरकाशी में तमाम कायदे कानूनों को दरकिनार कर ऑल वेदर रोड के नाम पर गंगा को छलनी किया जा रहा है. यहां गंगा भागीरथी के समानान्तर चलता है गंगोत्री हाईवे. इस हाईवे पर ऑल वेदर रोड का काम चल रहा है. हाईवे के चौड़ीकरण में NGT के निर्देशों से लेकर पर्यावरणीय मानकों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं. आश्चर्यजनक ढंग से नदी के सीने में ही सीमा सड़क संगठन द्वारा डंपिंग जोन बनाकर टनों मलबा डंप किया जा रहा है. पूर्व में NGT नदी में मलबा न डालने को लेकर कई बार सख्त चेतावनी दे चुका है. वर्तमान में सुप्रीम कोर्ट में भी मामला चल रहा है. ऐसे में वन विभाग से लेकर जिला प्रशासन पर भी सवालिया निशान लग रहे हैं.

VIDEO : उत्तरकाशी में गंगा में खुलेआम डाला जा रहा है मलबा VIDEO : उत्तरकाशी में गंगा में खुलेआम डाला जा रहा है मलबा Reviewed by Sailesh kumar on 12:04 AM Rating: 5

No comments:

Contact

ads 728x90 B
Powered by Blogger.