Recent Posts

Seo Services

VIDEO : वाहन चेकिंग अभियान के विरोध में भाजपा ने निर्वाचन अधिकारी व एसपी को सौंपा ज्ञापन

आदर्श आचार संहिता लगने के बाद से बागेश्वर पुलिस प्रशासन पूरे एक्शन में है. लगातार वाहन चेकिंग अभियान में सैकड़ों चालान काटे जा रहे हैं. वहीं गाड़ियां भी सीज की जा रही हैं, जिससे वाहन चालकों में भय का माहौल बन गया है. पुलिस के इस चेकिंग अभियान को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष ने मोर्चा खोल दिया है. दरअसल भाजपा जिलाध्यक्ष शेर सिंह गढ़िया पुलिस पर मनमानी का आरोप लगाते हुए निर्वाचन अधिकारी और एसपी को ज्ञापन सौंपा है. भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि पुलिस किसी को भी बिना कारण जेल में डाल रही है. पुलिस के इस रवैये से लोगों में भय है. वहीं इस पूरे मामले को लेकर बागेश्वर के एसपी ने जांच की बात कही है.

VIDEO : वाहन चेकिंग अभियान के विरोध में भाजपा ने निर्वाचन अधिकारी व एसपी को सौंपा ज्ञापन VIDEO : वाहन चेकिंग अभियान के विरोध में भाजपा ने निर्वाचन अधिकारी व एसपी को सौंपा ज्ञापन Reviewed by Sailesh kumar on 12:08 AM Rating: 5

No comments:

Contact

ads 728x90 B
Powered by Blogger.