आईपीएल सीजन के दौरान हरिद्वार सटोरियों के लिए सुरक्षित पनाहगाह और पसंदीदा शहर बनता जा रहा है. कोतवाली हरिद्वार पुलिस ने एक बार फिर सटोरियों के गैंग को गिरफ्तार कर उनसे करीब ₹100000 की नकदी, टीवी, लैपटॉप, मोबाइल फोन सहित अन्य सामान बरामद किए. पुलिस ने एक होटल में छापा मार कर आईपीएल पर सट्टा लगाते करनाल हरियाणा के रहने वाले 10 सटोरियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने सभी को संबंधित धाराओं में चालान कर जेल भेज दिया है. सटोरियों ने स्वीकार कर लिया है कि वे आईपीएल के मैचों में सट्टा लगा रहे थे.
VIDEO: IPL में सट्टेबाजी कर रहे 10 सटोरियों को पुलिस ने नकदी व मोबाइल फोन के साथ दबोचा
Reviewed by Sailesh kumar
on
12:08 AM
Rating:


No comments: