चारधाम यात्रा शुरू होने को है मगर यात्रा मार्गों पर पड़ने वाले नगरों में कूड़ों का प्रबंधन करने में पालिकाएं फिसड्डी साबित हो रही हैं. चमोली के कर्णप्रयाग में नगर पालिका प्रशासन द्वारा नगर के कूड़े को बद्रीनाथ हाइवे पर पंचपुलिया के पास सड़क किनारे डाला जा रहा है. इससे न सिर्फ यहां आवाजाही करने वाले लोगों को कूड़े की दुर्गंध का सामना करना पड़ रह है बल्कि चारधाम यात्रा पर आने वाले यात्री इस बार भी इससे प्रभावित होंगे. कूड़े में आग लगने के चलते नगर के लोगों को धुएं से भी परेशानी हो रही है. लेकिन नगर पालिका प्रशासन प्रबंधन का आश्वासन देकर अपनी जिम्मेदारी से बच रहा है.
VIDEO : बद्रीनाथ हाईवे पर पंचपुलिया के पास डाला जा रहा कूड़ा, चारधाम यात्रियों को होगी परेशानी
Reviewed by Sailesh kumar
on
12:00 AM
Rating:


No comments: