Recent Posts

Seo Services

VIDEO: तब सड़क पर उतरकर आंदोलन करने को मजबूर होंगे किसान

रुड़की में पेराई सत्र खत्म होने के बाद भी इकबालपुर शुगर मिल ने किसानों का बकाया गन्ना भुगतान नहीं किया है. इससे किसानों में भारी रोष है. किसानों का आरोप है कि सरकार ने किसानों के साथ भेदभाव किया है. इस वजह से किसान भुखमरी के शिकार हो रहे हैं. वे आत्महत्या करने को मजबूर हो रहे हैं. किसानों ने कहा कि उनकी रोजी रोटी का जरिया सिर्फ खेती है. किसानों ने कहा कि वे अधिक गन्ने की पैदावार करते हैं. लेकिन मिल के अधिकारी किसानों की मेहनत पर पानी फेरने का काम कर रहे हैं. पीड़ित किसानों का कहना है कि उनका सबसे ज्यादा बकाया इकबालपुर शुगर मिल पर है. इसमें खास तौर पर छोटे किसानों को काफी नुकसान हो रहा है. बैंको का लोन किसान समय पर नहीं दे पा रहे हैं. किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि उनका भुगतान जल्द नहीं किया गया तो वे सड़कों पर उतर कर आंदोलन करने को मजबूर होंगे.

VIDEO: तब सड़क पर उतरकर आंदोलन करने को मजबूर होंगे किसान VIDEO: तब सड़क पर उतरकर आंदोलन करने को मजबूर होंगे किसान Reviewed by Sailesh kumar on 12:00 AM Rating: 5

No comments:

Contact

ads 728x90 B
Powered by Blogger.