तिब्बती समुदाय ने लोसर यानि नव वर्ष की तैयारी शुरू कर दी है. तीन दिन तक चलने वाले लोसर का आगाज 5 फरवरी से हो जाएगा. 7 फरवरी तक चलने वाले लोसर को धूमधाम से मनाने के लिए तिब्बती समुदाय के लोगों ने घरों के साथ बौद्ध मठ में विशेष सफाई अभियान शुरू कर दिया है. लोसर त्योहार में तिब्बती समुदाय बौद्ध मठ में सामूहिक पूजा के साथ भगवान से साल भर सुख समृद्धि की कामना करते हैं. तिब्बती समुदाय के कैलेंडर के अनुसार उनका यह 2146 वां साल शुरू होगा.
VIDEO: तिब्बती समुदाय तीन दिनों तक धूमधाम से मनाएगा नया साल 'लोसर'
Reviewed by Sailesh kumar
on
12:01 AM
Rating:


No comments: