4 फरवरी से सड़क सुरक्षा सप्ताह की शुरुआत हो गई है. इस दौरान रोड सेफ्टी को लेकर कुमाऊं के लोगों को जागरूक करने के लिए आरटीओ ने खास रणनीति बनाई है. आरटीओ दफ्तर हल्द्वानी से ऐसे प्रचार वाहनों को पूरे कुमाऊं के लिए रवाना किया गया, जिनमें बड़ी सी एलसीडी स्क्रीन लगी हुई है. इन स्क्रीन पर रोड सेफ्टी से जुड़ी फिल्में चलेंगी. चौराहों और भीड़-भाड़ वाली जगहों पर रुक कर ये फिल्म लोगों को दिखाई जाएगी. हल्द्वानी से रवाना हुए वाहन पूरे कुमाऊं के चक्कर लगाएंगे. हल्द्वानी में वाहन रवाना करने के दौरान एआरटीओ गुरदेव सिंव और संदीप वर्मा समेत कई लोग मौजूद रहे.
VIDEO: सड़क सुरक्षा से जुड़ी फिल्में दिखाकर लोगों को किया जाएगा जागरूक
Reviewed by Sailesh kumar
on
12:01 AM
Rating:


No comments: