उत्तराखंड में द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर के कपाट बृहस्पतिवार को प्रात: विधि-विधान के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए हैं. भगवान मद्महेश्वर की चल उत्सव विग्रह डोली गुरुवार रात्रि प्रवास के लिए पहले पड़ाव गौंडार गांव पहुंची. गांव में भक्तों ने आराध्य का भव्य स्वागत कर सामूहिक अर्घ्य लगाया. शुक्रवार को डोली दूसरे पड़ाव रांसी गांव पहुंची. वहीं शनिवार को चल विग्रह उत्सव डोली अपने तीसरे पड़ाव गिरिया गांव पहुंचेगी और रात्रि विश्राम के बाद मद्महेश्वर की डोली 25 नवम्बर को अपने शीतकालीन गद्दी स्थल ओंकारेश्वर उखीमठ पहुंचेगी. डोली के उखीमठ पहुंचने से एक दिन पुर यानी शनिवार से ही स्थानीय जनता में खुशी का माहौल बना रहता है, जिसके लिए उखीमठ में 24 नवम्बर से प्रति वर्ष की तरह तीन दिवसीय भव्य मेले का आयोजन किया गया है.
VIDEO: द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर के कपाट शीतकाल के लिए बंद
Reviewed by Sailesh kumar
on
12:03 AM
Rating:


No comments: