हल्द्वानी में एक बुजुर्ग दंपत्ति की संदिग्ध हालात में मौत हो गई. बुजुर्ग दंपत्ति सरकारी विभाग से रिटायर बताए जा रहे हैं. 72 वर्षीय नंदन सिंह अपनी पत्नी कमला परिहार के साथ पीलीकोठी की कुंवर कॉलोनी में रहते थे. पड़ोसियों ने बताया कि शुक्रवार तड़के नंदन सिंह के घर से धुंआ उठता दिखा जब उन्होंने घर जाकर देखा तो कमरे के भीतर नंदन सिंह और उनकी का मृत शव पड़ा था. नंदन सिंह का शरीर अधजली अवस्था में था जबकि पत्नी का शव बिस्तर पर पड़ा मिला. बताया जा रहा है कि पत्नी की बाईपास सर्जरी के बाद से ही नंदन सिंह परेशान रहते थे. सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिया भेंज दिया.
VIDEO: बुजुर्ग दंपति का बंद कमरे में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
Reviewed by Sailesh kumar
on
12:03 AM
Rating:


No comments: