उत्तराखंड के नैनीताल जिले में लोगों ने आवारा कुत्तों से निजात पाने के लिए हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई है. पिछले दिनों कोर्ट ने अपने आदेश में सरकार को कहा है कि 6 महीने के अंदर आवारा कुत्तों को सड़कों से हटाया जाए. साथ ही कोर्ट ने खतरनाक कुत्तों को मारने के लिए नीति बनाने के साथ मुख्य सचिव को निकायों में सर्वे कर रिपोर्ट देने को कहा है. हालांकि पालिका के अधिकारी इन कुत्तों से निजात दिलाने के बजाए सरकारी फरमान न आने की बात कर रहे हैं. बता दें कि इन दिनों आवारा कुत्तों का आतंक पूरे शहर में है. अब तक कई लोग इन कुत्तों के शिकार बन चुके हैं. मालरोड हो चाहे शहर का कोई वार्ड, कुत्तों के झुंड हर किसी पर हमला कर देते हैं. इन कुत्तों से न सिर्फ पर्यटक परेशान हैं बल्कि शहरवासी और खास कर स्कूली बच्चे काफी ज्यादा डरे हुए हैं. बता दें कि पिछले 7 वर्षों में आवारा कुत्तों ने करीब 10 हजार लोगों को अपना शिकार बनाया है.
VIDEO: नैनीताल में आवारा कुत्तों का आतंक, कोर्ट के आदेश का भी नहीं हुआ अनुपालन
Reviewed by Sailesh kumar
on
12:03 AM
Rating:


No comments: