उत्तराखण्ड के जनपद पिथौरागढ़ की रहने वाली आर्टिस्ट शिवानी विश्वकर्मा का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है. शिवानी केवल रंग और ब्रश का ही इस्तेमाल नहीं करतीं, बल्कि कॉफी और स्याही के मिश्रण से भी बेहतरीन पेंटिग्स बनाती हैं. उत्तराखण्ड की सांस्कृतिक विरासत को रंगों से जीवंत करने वाली शिवानी को पेंटिंग का हुनर विरासत में मिला है. इसी साल मात्र दो घंटे में 3 हजार 4 सौ 35 फुट लम्बी पेंटिंग बनाने वाली टीम का हिस्सा होने पर शिवानी का नाम गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हो चुका है. चित्रों के माध्यम से पहाड़ की लोक संस्कृति और परम्परा को जीवंत करने के साथ ही शिवानी को पोट्रेट और ह्यूमन फेस बनाना बेहद पसंद है.
VIDEO: पेंटिग्स बनाने में कॉफी और स्याही के मिश्रण का भी उपयोग करती हैं शिवानी
Reviewed by Sailesh kumar
on
12:03 AM
Rating:


No comments: