उत्तराखंड में निकाय चुनाव निपटने के बाद अब जनपद ऊधमसिंहनगर में भाजपा ने भितरघातियों को चिह्नित करने की कार्रवाई शुरू कर दी है. भाजपा के जिलाध्यक्ष ने जिले के सभी निकाय क्षेत्रों से भितरघातियों की सूची तलब की है. दरअसल जिले के कुल 15 निकायों में से इस निकाय चुनाव में भाजपा ने केवल दो नगर निगमों सहित कुल पांच निकायों में जीत का परचम लहराया है, जबकि गदरपुर, किच्छा और सितारगंज सहित जिले के 10 निकायों में भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ा, जबकि जिले की कुल 9 विधानसभा सीटों में से 8 सीटों पर पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा के विधायक जीत कर आए थे और अब निकाय चुनाव में 10 निकायों में मिली हार की समीक्षा के साथ ही भाजापा के जिला संगठन ने भितरघातियों को चिह्नित करने की कार्रवाई भी शुरू कर दी है.
VIDEO: BJP में निकाय चुनाव के भितरघातियों पर कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू
Reviewed by Sailesh kumar
on
12:03 AM
Rating:


No comments: