Recent Posts

Seo Services

VIDEO: गहरी खाई में गिरा बैल, पांच दिन बाद किया गया रेस्क्यू

रुद्रप्रयाग जिले के घोलतीर के समीप पांच दिनों से गहरी खाई में गिरे बैल को सकुशल बचा लिया गया है. पुलिस और स्थानीय लोगों के करीब तीन घण्टों के प्रयासों के बाद बैल को खाई से बाहर निकाला गया. बद्रीनाथ राजमार्ग पर घोलतीर के समीप पांच दिन पहले एक बैल फिसलकर गहरी खाई में गिर गया था. जिसे बाहर निकाला जाना सम्भव नहीं था. बीती रात पुलिस द्वारा जानवर को बाहर निकालने का कार्य तो किया गया, मगर अंधेरा होने के कारण बैल को बाहर नहीं निकाला जा सका. शनिवार सुबह से रेस्क्यू कार्य शुरू हो गया था. स्थानीय लोगों के साथ ही पुलिस के जवानों की करीब तीन घण्टे की मेहनत के बाद बैल को सकुशल बाहर निकाला गया. इस दौरान राजमार्ग के दोनों ओर काफी संख्या में लोग मौजूद थे. (रिपोर्ट - सुनीत चौधरी)

VIDEO: गहरी खाई में गिरा बैल, पांच दिन बाद किया गया रेस्क्यू VIDEO: गहरी खाई में गिरा बैल, पांच दिन बाद किया गया रेस्क्यू Reviewed by Sailesh kumar on 12:07 AM Rating: 5

No comments:

Contact

ads 728x90 B
Powered by Blogger.