पहले ही डॉक्टरों की तैनाती के लिए तरस रहे चमोली जिले में 18 डॉक्टर नदारद है. जिनकी तैनाती चमोली जनपद में हुई है, लेकिन ये सभी अनुपस्थित चल रहे हैं. जिले में डॉक्टरों के कुल 171 पदों के सापेक्ष मात्र 82 डॉक्टर ही तैनात हैं. जिनमें से 18 डॉक्टर ज्वाइनिंग के बाद से ही नदारद हैं. जिसका खामियाजा जनपद के मरीजों को बाहर इलाज करवाने जाकर भुगतना पड़ रहा है. वहीं इस मामले में अब तक चुपचाप काम चलाऊ व्यवस्था संभाले स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि नदारद डॉक्टरों के बारे में महानिदेशालय को अवगत करा दिया गया है. (रिपोर्ट - प्रभात परोहित)
VIDEO: चमोली जिले में ज्वॉइनिंग के बाद से नदारद हैं 18 डॉक्टर
Reviewed by Sailesh kumar
on
12:07 AM
Rating:


No comments: