Chhapra News: लालू प्रसाद यादव की कर्मस्थली सारण में लालू के हमनाम होने का ये बखूबी फायदा उठाते हैं. साल 2001 से लगातार हर स्तर के चुनाव में ये नामांकन करते हैं. चुनाव लड़ते हैं. वह चाहे पंचायत स्तर का हो, विधानसभा का हो, विधानपरिषद, लोकसभा या राष्ट्रपति का चुनाव क्यों न हो. सभी जगह अपनी किस्मत आजमाते हैं. ये दीगर बात है कि आजतक किसी भी चुनाव में विजय का स्वाद तो नहीं मिला, लेकिन राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के हमनाम और उनके ही चुनाव क्षेत्र का होने के कारण मीडिया की सुर्खियां जरूर बटोर लेते हैं.
छपरा के चुनावी मैदान में फिर उतरे लालू यादव, जानें मीडिया की सुर्खियों में क्यों हैं?
Reviewed by Sailesh kumar
on
8:53 PM
Rating:


No comments: