IT एक्सपर्ट है Sulli Deals App का मास्टरमाइंड ओंकारेश्वर ठाकुर, बिहार से है कनेक्शन, जानिए पूरी कुंडली
Sulli Deals App Case Latest News: दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में आया सुल्ली डील एप का मास्टरमाइंड ओंकारेश्वर ठाकुर आईटी एक्सपर्ट है. उसे गिरफ्तार करने जब दिल्ली पुलिस इंदौर उसके घर आई तो घरवालों तक को खबर नहीं थी. स्थानीय पुलिस भी उतना ही अनजान थी, जितना घरवाले. ओंकारेश्वर ठाकुर पिता अखिलेश कुमार ठाकुर, भाई मंडलेश्वर ठाकुर और मां अतिरा के साथ न्यूयॉर्क सिटी में रहता है. पिता सेलो प्लास्टिक कंपनी में और टीसीएस में काम करता है. आरोपी ने 2017-18 में IPS कॉलेज से BCA किया है. ओंकारेश्वर का परिवार पिछले 32 साल से इंदौर में रह रहा है. 9 साल पहले ये परिवार न्यूयॉर्क सिटी शिफ्ट हो गया. ये परिवार मूल रूप से बिहार के दरभंगा का रहने वाला है. प्रारंभिक पूछताछ के दौरान उसने स्वीकार किया था कि वह ट्विटर पर एक ट्रेड-ग्रुप का सदस्य था और एक धर्म विशेष की महिलाओं को बदनाम करने और ट्रोल करने की मंशा रखता था.
IT एक्सपर्ट है Sulli Deals App का मास्टरमाइंड ओंकारेश्वर ठाकुर, बिहार से है कनेक्शन, जानिए पूरी कुंडली
Reviewed by Sailesh kumar
on
11:53 PM
Rating:


No comments: