Patna News: पटना के सचिवालय थाना में थानेदार पर एक महिला कर्मचारी के साथ अभद्रता करने का आरोप लगा है. सचिवालय में कार्यरत महिला कर्मचारी का मोबाइल झपट लिया गया था. इसको लेकर वह सचिवालय थाना में शिकायत दर्ज करवाने गई थीं. आरोप है कि थाने में तैनात थानेदार सीपी गुप्ता ने शिकायत पर रिसीविंग देने को लेकर महिला से उलझ गए और उन्हें हाजत में बंद करने का आदेश दे दिया. साथ ही महिला से कहा कि बाप को भी बुला लो.
शिकायत करने गई महिला कर्मचारी से जब थानेदार ने कहा- अपने बाप को भी बुला लो
Reviewed by Sailesh kumar
on
8:53 PM
Rating:


No comments: