हल्द्वानी में लालकुआं के देवनगर में बाघ का एक बच्चा अचानक गांव में आ गया, जिससे लोगों में दहशत फैल गई. वन विभाग की टीम ने काफी मशक्कत के बाद बाघ के बच्चे को काबू में किया और फिर उसे फॉरेस्ट के रेस्क्यू सेंटर रानीबाग भेजा गया. वन विभाग के अधिकारी मान रहे हैं कि बाघ का बच्चा अपनी मां से बिछड़कर आबादी वाले क्षेत्र में आ गया. अब फॉरेस्ट की टीम बाघिन की तलाश कर रही है. रेंजर अनिल जोशी ने कहा कि देवनगर ग्राम में एक शावक मिलने की सूचना मिली थी. शावक को रेस्क्यू कर लिया गया है और अब उसे उसकी मां से मिलाने का प्रयास किया जा रहा है.
VIDEO : गांव में आए बाघ के बच्चे को वन विभाग ने किया रेस्क्यू
Reviewed by Sailesh kumar
on
12:05 AM
Rating:


No comments: