Recent Posts

Seo Services

VIDEO : अतिक्रमण हटाए जाने के दौरान व्यापारियों के दो गुट आपस में भिड़े

मसूरी में अतिक्रमण हटाओ अभियान को लेकर व्यापारियों के दो गुट मालरोड में आपस में ही भिड़ गए. दरअसल नगर पालिका में एसडीएम और पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता ने व्यापारियों के साथ बैठक की तो इस बीच कांग्रेस नेता और मसूरी ट्रेडर्स के अध्यक्ष रजत अग्रवाल एक बार फिर आपस में ही भिड़ गए. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह व्यापारी और कांग्रेस नेता के बीच जमकर तीखी बहस हो रही है. कांग्रेस नेता पटरी व्यवसासियों के मुद्दे पर जैसे ही बैठक में बोलने लगे तो व्यापारी नेता उनके खिलाफ हो गए. इसी मुद्दे पर दोनों में जमकर बहस हो गई. वहीं एसडीएम और पालिका अध्यक्ष ने व्यापारियों से साफ कहा कि जिस किसी ने भी अतिक्रमण किया है उसे हर हाल में हटा दिया जाएगा.

VIDEO : अतिक्रमण हटाए जाने के दौरान व्यापारियों के दो गुट आपस में भिड़े VIDEO : अतिक्रमण हटाए जाने के दौरान व्यापारियों के दो गुट आपस में भिड़े Reviewed by Sailesh kumar on 12:02 AM Rating: 5

No comments:

Contact

ads 728x90 B
Powered by Blogger.