हल्द्वानी से भीमताल जाने वाली रोड पर जलती कार के भीतर से एक लाश मिली है. ये पहचान नहीं हो सकी है कि लाश पुरुष की है या किसी महिला की. गुरुवार रात तकरीबन 11 बजे सलड़ी के पास सड़क किनारे खड़ी एक कार से उठ रही आग की लपटों को देखकर राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने मौके पर पहुंच आग बुझाने की कोशिश की. इसी बीच पुलिस की निगाह अंदर पड़ी एक लाश पर पड़ी, जो पूरी तरह से जल चुकी थी. पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है. बता दें कि इस जलती कार से लगातार हॉर्न की आवाज आ रही थी. संभवत: कार के अंदर आग से घिरा व्यक्ति हॉर्न के जरिए मदद की गुहार लगा रहा हो. मगर दुर्भाग्य उसका उसे मदद नहीं मिली.
VIDEO : जलती कार में से आ रही थी हॉर्न की आवाज, पुलिस को मिली लाश
Reviewed by Sailesh kumar
on
12:02 AM
Rating:


No comments: