पुलिस ने रामनगर में भारी मात्रा में अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. गुप्त सूचना के आधार पर रविवार को पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने भवानीगंज में राजीव शर्मा नामक एक व्यक्ति के यहां दबिश दी. यहां शराब का जखीरा देख कर टीम के होश फाख्ता हो गए. इस व्यक्ति के घर से टीम ने 900 पाउच शराब बरामद की है. कुछ शराब वाशिंग मशीन में भी ऱखी हुई थी. पुलिस ने शराब को जब्त कर आरोपी को आबकारी एक्ट में जेल भेज दिया है.
VIDEO : पुलिस व आबकारी विभाग की छापेमारी में अवैध शराब जब्त, एक गिरफ्तार
Reviewed by Sailesh kumar
on
12:00 AM
Rating:


No comments: