यूकेडी (उत्तराखंड क्रांति दल) के टिहरी लोकसभा सीट से प्रत्याशी जय प्रकाश उपाध्याय और यूकेडी के संरक्षक पूर्व विधायक काशी सिंह ऐरी ने मसूरी में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि राष्ट्रीय दलों के पास पहाड़ के विकास का कोई रोडमैप नहीं है. दोनों दल एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाकर राजनीति कर रहे हैं. जयप्रकाश उपाध्याय ने कहा कि राष्ट्रीय दलों के मुद्दे चोर और चौकीदार तक सीमित हैं. जनता को उनसे पूछना चाहिए कि उन्होंने उत्तराखंड के विकास के लिए क्या काम किए हैं. साथ ही दल के सरंक्षक काशी सिंह ऐरी ने कहा कि बेरोजगारी , विकास के मुद्दों का समाधान नहीं हुआ है. दो राष्ट्रीय दलों के बीज सिर्फ एक दूसरे को नीचा दिखाने की होड़ लगी हुई है.
VIDEO : यूकेडी प्रत्याशी ने कहा- राष्ट्रीय दलों के पास पहाड़ के विकास का रोडमैप नहीं
Reviewed by Sailesh kumar
on
12:08 AM
Rating:


No comments: