हरिद्वार में बीजेपी के दो विधायकों के बीच लड़ाई अब नए मोड़ पर पहुंच गई है. खानपुर के बीजेपी विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन ने देशराज कर्णवाल की विधायकी पर ही सवाल उठा दिए हैं. उन्होंने दावा किया है कि फर्जी प्रमाण पत्रों के आधार पर देशराज कर्णवाल विधायक बने हैं. उन्होंने ऐलान किया कि उन्होंने कर्णवाल के दस्तावेज़ हासिल कर लिए हैं. इन्हें लेकर वह हाईकोर्ट में रिट दायर कर रहे हैं और दावा किया कि कर्णवाल की विधायकी ख़त्म करवाकर, उन्हें जेल भिजवाकर ही मानेंगे. इसके बाद कर्णवाल ने चैंपियन को फ़र्ज़ी बताते हुए उन्हें चुनौती दी कि चैंपियन शपथपत्र देकर कहें कि उनके प्रमाण पत्र फ़र्ज़ी हैं, वह सलाखों के पीछे पहुंच जाएंगे.
VIDEO: BJP MLA कर्णवाल, चैंपियन में बढ़ी रार... एक-दूसरे को जेल भिजवाने के दावे
Reviewed by Sailesh kumar
on
12:08 AM
Rating:


No comments: