टिहरी लोकसभा सीट पर कांग्रेस और बीजेपी प्रत्याशी चुनावी जनसभाओं में एक दूसरे पर हमला बोल रहे हैं. कांग्रेसी प्रत्याशी प्रीतम सिंह का कहना है कि टिहरी सीट से दो बार सांसद चुनी गई माला राज्यलक्ष्मी शाह अपने कार्यकाल के दौरान चुप्पी साधी रही. उन्होंने कहा कि इस चुनाव में जनता उनकी चुप्पी को तोड़ने का काम करेगी. वहीं राजपरिवार की बहू माला राज्यलक्ष्मी शाह का कहना है कि हम केंद्र और राज्य की बीजेपी सरकार की उपलब्धियों के बारे में जनता को बता रहे हैं और इसी आधार पर हम जनता से वोट मांग रहे हैं. उन्होंने साफ कहा कि विपक्ष क्या कहता है, इससे हमें फर्क नहीं पड़ता है.
VIDEO : लोकसभा चुनाव 2019 : टिहरी में एक दूसरे पर हमलावर हैं बीजेपी व कांग्रेस प्रत्याशी
Reviewed by Sailesh kumar
on
12:08 AM
Rating:


No comments: