कुमाऊं की सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में मंगलवार रात ज़बरदस्त बर्फ़बारी हुई है. मौसम विभाग ने 26 और 27 तारीख को राज्य के ज़्यादातर इलाक़ों में बर्फ़बारी और बारिश का अनुमान जताया था जो सच हुआ और अल्मोड़ा ने बर्फ़ की सफ़ेद चादर ओढ़ ली. ज़िले के ऊंचाई वाले इलाकों में भरपूर बर्फ़बारी हुई है जिससे चारों ओर बर्फ़ ही बर्फ़ नज़र आ रही है. जागेश्वर धाम, कसारदेवी, चौबटिया, धौलादेवी और लमगड़ा रुई जैसी सफ़ेद बर्फ़ से अट गए हैं. बर्फ़बारी से ठंड बढ़ गई है लेकिन पर्यटक स्थलों में बर्फ़बारी से होटल व्यवसायियों के चेहरे खिल गए हैं.
VIDEO: देखें अल्मोड़ा में रुई के फ़ाहों सी गिरती बर्फ़.... पहाड़ों ने ओढ़ी बर्फ़ की चादर
Reviewed by Sailesh kumar
on
12:00 AM
Rating:


No comments: