Recent Posts

Seo Services

VIDEO: ऋषिकेश: मौनी अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई डुबकी

ऋषिकेश के त्रिवेणी संगम पर दूर-दूर से पहुंचे श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई. आज सोमवार को मौनी अमावस्या के स्नान का विशेष महत्व होने के चलते बड़ी संख्या में लोग गंगा स्नान के लिए पहुंचे. ग्रह नक्षत्रों के सहयोग से सोमवती व मौनी अमावस्या पर दुर्लभ योग बना है. ये दुर्लभ योग 71 साल बाद कुंभ के दौरान बना है. मान्यता है कि इस योग में गंगा स्नान, दान पुण्य करने से राहु, केतु व शनि से संबंधित कष्टों से मुक्ति मिलती है. तीर्थ पुरोहित समिति के पंडित वेद प्रकाश ने कहा कि सोमवती अमावस्या पर भगवान विष्णु की आराधना की जाती है. आज के दिन भगवान विष्णु पीपल में वास करते हैं. साथ ही देवियां मां गंगा की धारा में स्नान करती हैं और मां गंगा के जल स्वरूप में हम सभी को आशीर्वाद प्रदान करती हैं.

VIDEO: ऋषिकेश: मौनी अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई डुबकी VIDEO: ऋषिकेश: मौनी अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई डुबकी Reviewed by Sailesh kumar on 12:01 AM Rating: 5

No comments:

Contact

ads 728x90 B
Powered by Blogger.