Recent Posts

Seo Services

VIDEO: खुदाई में मिलीं प्राचीन मूर्तियां व मंदिर के अवशेष, मौके पर पुरातत्व विभाग

ऊधमसिंह नगर में बाजपुर के ग्राम बैंतखेड़ी में उपखनिज की खुदाई के दौरान प्राचीन मंदिर के अवशेष और 12 से अधिक दुर्लभ भव्य मूर्तियां मिलीं हैं. दुर्लभ मूर्तियां मिलने की सूचना के बाद बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ जुटना शुरू हो गई है. गौरतलब है कि बीते 23 फरवरी को बाजपुर की दाबका नदी के किनारे बैंतखेड़ी में उपखनिज की खुदाई के दौरान कुछ मजदूरों को एक बड़ी मूर्ति दिखाई दी थी. बाद में मौके से एक के बाद एक 12 से अधिक दुर्लभ मूर्तियां और प्राचीन मंदिर के अवशेष भी खुदाई में निकले. मूर्तियों और प्राचीन मंदिर के अवशेष की जांच के लिए पुरातत्व विभाग की टीम भी बाजपुर पहुंच गई है. यह संभावना जताई जा रही है कि यहां मिली ये दुर्लभ मूर्तियां कई सौ वर्ष पुरानी हो सकती हैं. मूर्तियों और प्राचीन मंदिर के अवशेषों की सुरक्षा के मद्देनजर मौके पर पुलिस के जवानों को तैनात कर दिया गया है.

VIDEO: खुदाई में मिलीं प्राचीन मूर्तियां व मंदिर के अवशेष, मौके पर पुरातत्व विभाग VIDEO: खुदाई में मिलीं प्राचीन मूर्तियां व मंदिर के अवशेष, मौके पर पुरातत्व विभाग Reviewed by Sailesh kumar on 12:00 AM Rating: 5

No comments:

Contact

ads 728x90 B
Powered by Blogger.