जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में हुए आंतकी हमले में 42 से ज्यादा सीआरपीएफ के जवान शहीद होने की खबर है. इस घटना के बाद से उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में पूर्व सैनिकों समेत कई संगठनों ने पाक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और पुतला फूंका. लोगों ने अल्मोड़ा में जगह-जगह पाक का पुतला फूंका और भारत सरकार से जवाबी कार्रवाई करने की मांग की है. मामले में विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष मंगल सिंह ने कहा कि पाकिस्तान के इस घिनौने हरकतों के खिलाफ पूरा हिंदुस्तान एकजुट हो रहा है. साथ ही प्रधानमंत्री से आग्रह किया है कि जवानों के इस बलिदान को व्यर्थ न होने दिया जाए. उन्होंने 10 गुना ज्यादा पाकिस्तान के सैनिकों को मारने की मांग की है.
VIDEO: अल्मोड़ा में पूर्व सैनिकों और संगठनों ने पाक का फूंका पुतला
Reviewed by Sailesh kumar
on
12:04 AM
Rating:


No comments: