उत्तराखंड में कॉर्बेट से लगे रामनगर वन प्रभाग ने भले ही बाघों की संख्या के लिए अंतरराष्ट्रीय पहचान बनाई हो, लेकिन यहां बाघों की सुरक्षा राम भरोसे ही चल रही है. यहां फ्रंट लाइन स्टाफ से लेकर अधिकारियों तक के पद खाली हैं. इस वन प्रभाग में टाइगर रिजर्व के बाहर देश में दूसरे नंबर पर टाइगर हैं, जिसके लिए इस वन प्रभाग को केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री ने पुरस्कृत भी किया है. बावजूद इसके यहां फॉरेस्ट गार्ड के 48, फॉरेस्ट के 18, डिप्टी रेंजर के 6 और एसडीओ के 2 पद रिक्त हैं. ऐसे में इस वन प्रभाग में वन एवं वन्यजीवों की सुरक्षा किसी चुनौती से कम नहीं है.
VIDEO: रामनगर वन प्रभाग में बाघों की सुरक्षा राम भरोसे, ये है वजह
Reviewed by Sailesh kumar
on
12:01 AM
Rating:


No comments: