मौनी अमावस्या के स्नान के लिए आज हरिद्वार में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा. लोग रात को 2 बजे ही हर की पैड़ी पहुंच गए थे जिसके बाद लगातार श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला जारी रहा. दोपहर तक लगभग 5 लाख लोग गंगास्नान कर चुके थे. दरअसल 27 साल बाद मौनी अमावस्या सोमवार को पड़ रही है और इस स्नान का विशेष महत्व माना जाता है. सोमवार को पड़ने के कारण इसे सोमवती अमावस्या कहा जाता है. अर्द्धकुंभ पड़ने के चलते सोमवती अमावस्या का पुण्य और भी ज़्यादा माना जाता है. इसी वजह से लोग लाखों की संख्या में गंगास्नान करने पहुंचते हैं. स्नान का शुभ मुहुर्त रविवार आधी रात से शुरू हो गया था जो सोमवार की आधी रात तक चलेगा.
VIDEO: मौनी अमावस्या पर लाखों ने हरिद्वार में लगाई आस्था की डुबकी
Reviewed by Sailesh kumar
on
12:01 AM
Rating:


No comments: