अल्मोड़ा घाट मोटर मार्ग पर पांच साल पहले चार पुल बनाए गए थे, लेकिन इन पुलों का इस्तेमाल आज तक शुरू नहीं हुआ. दरअसल, ये पुल भूस्खलन क्षेत्र में बनाए गए हैं यानी इन पुलों पर जब-तब मलबा गिरता रहता है. ऐसे में इस पुल पर से होकर गुजरना किसी के लिए भी खतरनाक हो सकता है. ऐसे में सवाल उठाए जा रहे हैं कि आखिर ऐसी जगह पुलों का निर्माण क्यों किया गया? इसका जवाब लोक निर्माण विभाग के पास नहीं है. बता दें कि 2014 में बनाए गए चार पुलों पर कुल 4 करोड़ 35 लाख रुपए खर्च हुए थे. (अल्मोड़ा से किशन जोशी व पिथौरागढ़ से विजय वर्धन की रिपोर्ट)
VIDEO: भूस्खलन क्षेत्र में बना दिए 4.35 करोड़ के चार पुल, पांच साल से पड़े हैं बेकार
Reviewed by Sailesh kumar
on
12:01 AM
Rating:


No comments: