रांची में लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की पहले दिन की बैठक अंतिम वक्त में स्थगित हो गई और इसे शोकसभा में तब्दील कर दी गई. बैठक में केंद्रीय खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामविलास पासवान के अलावा एलजेपी सांसद चिराग पासवान शामिल हुए. एलजेपी के इस कार्यकारिणी में एक सूत्री प्रस्ताव पेश किया गया जिसमें जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी घटना की निंदा की गई और केंद्र सरकार से इस घटना के खिलाफ कड़े कदम उठाने की मांग की गई. कार्यक्रम में एलजेपी नेताओं ने शहीद जवानों के लिए दो मिनट का मौन भी रखा. एलजेपी सांसद चिराग पासवान ने कहा कि आतंकी घटना के खिलाफ केन्द्र सरकार के किसी भी कदम का एलजेपी साथ देगी. बताते चलें कि लोक जनशक्ति पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक 16 एवं 17 फरवरी को रांची में धुर्वा के राजेन्द्र भवन में बुलाई गई है.
शहीदों को श्रद्धांजलि देने के साथ LJP की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की पहले दिन की बैठक स्थगित
Reviewed by Sailesh kumar
on
12:01 AM
Rating:


No comments: