Recent Posts

Seo Services

पुलवामा अटैक: आरजेडी नेता रघुवंश प्रसाद सिंह ने मोदी सरकार पर उठाए सवाल

आरजेडी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह ने जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकवादी हमले को लेकर केंद्र सरकार की भूमिका पर शनिवार को सवाल खड़ा किया. आरजेडी की प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेने वैशाली पहुंचे रघुवंश प्रसाद सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री राजनाथ सिंह पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि जब खुफिया तंत्र पूर्व में केंद्र सरकार को आतंकवादी हमले को लेकर आगाह कर चुका था तो फिर लापरवाही क्यों बरती गई? बताते चलें कि जम्मू एवं कश्मीर के पुलवामा में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के काफिले पर गुरुवार को बड़ा आतंकी हमला हुआ है. हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए. इनमें बिहार दो सपूतों ने भी अपनी शहादत दी है.

पुलवामा अटैक: आरजेडी नेता रघुवंश प्रसाद सिंह ने मोदी सरकार पर उठाए सवाल पुलवामा अटैक: आरजेडी नेता रघुवंश प्रसाद सिंह ने मोदी सरकार पर उठाए सवाल Reviewed by Sailesh kumar on 12:00 AM Rating: 5

No comments:

Contact

ads 728x90 B
Powered by Blogger.