जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए आतंकी हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 42 जवान शहीद हुए हो गए. इनमें बिहार के दो सपूतों ने भी अपनी शहादत दी है. वहीं, बीजेपी के राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा ने पुलवामा में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि ये पाकिस्तान की कायरता है. इसका जल्द ही बदला लिया जाएगा. उन्होंने अपनी तरफ से बिहार के दोनों शहीदों के परिवार को पांच-पांच लाख रुपए देने की बात कही. आरके सिन्हा ने पैरा मिलिट्री फोर्स को शहीद का दर्जा देने की अपील की. बीजेपी सांसद ने मांग की कि अब हर स्कूली छात्रों को सैन्य प्रशिक्षण की अनिवार्यता हो.
पुलवामा अटैक: बीजेपी सांसद आरके सिन्हा बोले- ये पाकिस्तान की कायरता, बदला जल्द
Reviewed by Sailesh kumar
on
12:00 AM
Rating:


No comments: