Recent Posts

Seo Services

VIDEO: आंदोलकारियों ने राज्य को विशेष दर्जा दिलाने का लिया फैसला

उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों ने एक बार फिर आंदोलन की हुंकार भरी है. नैनीताल में आंदोलनकारी अधिवक्ता परिषद की कोर कमेटी की बैठक में निर्णय लिया गया है कि राज्य को विशेष राज्य का दर्जा मिले ताकि राज्य के लोगों का हित सुरक्षित रह सके. इसके साथ ही बैठक के दौरान तय किया गया है कि राज्य की राजधानी गैरसैंण के अलावा कहीं और नहीं बने. राज्य आंदोलनकारियों ने सरकार को आगाह किया है कि अगर उनकी मांग की अनदेखी की गई तो वे आनेवाले दिनों में 1994 की तरह आंदोलन करने के लिए बाध्य हो जाएंगे. इसके साथ ही इस कोर ग्रुप में आंदोलनकारियों ने कहा कि राज्य लगातार कर्ज में डूबता जा रहा है. राज्य के नेताओं को लिए गए कर्ज की समीक्षा करने की जरूरत है. बैठक के दौरान वक्ताओं ने कहा कि जिन मांगों को लेकर राज्य का निर्माण हुआ वो आज तक पूरी नहीं हुई.

VIDEO: आंदोलकारियों ने राज्य को विशेष दर्जा दिलाने का लिया फैसला VIDEO: आंदोलकारियों ने राज्य को विशेष दर्जा दिलाने का लिया फैसला Reviewed by Sailesh kumar on 12:04 AM Rating: 5

No comments:

Contact

ads 728x90 B
Powered by Blogger.