राफेल डील के मुद्दे पर देहरादून में भाजपा द्वारा कांग्रेस भवन तक निकाला गया जुलूस सियासी ड्रामे में तब्दील हो गया. भाजपाइयों का हुजूम जब पुलिस बैरिकेडिंग को धकेलते हुए कांग्रेस भवन की ओर कूच किया तो पहले से ही उनका इंतज़ार कर रहे कांग्रेसी आग बबूला हो गए. राहुल गांधी और कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उत्साही भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के पोस्टर फाड़ डाले. इससे गुस्साए कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच हाथापाई होने लगी. यहां बीच बचाव के लिए आई पुलिस के साथ भी धक्कामुक्की हुई. हालत तब और खराब हो गए जब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह और पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी शैलजा भी पार्टी कार्यालय से बाहर आ गए. पुलिस के काफी मान मनौवल के बाद मामला शांत हुआ. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि हालिया विधानसभा चुनावों में हुई हार का फ्रस्ट्रेशन बीजेपी ने निकाला है. वहीं दूसरी तरफ भाजपा विधायक खजानदास ने कहा कि गड़बड़ कांग्रेस की तरफ से शुरू की गई.
VIDEO: राफेल को लेकर भाजपा व कांग्रेसी भिड़े, पुलिस के साथ भी हुई धक्कामुक्की
Reviewed by Sailesh kumar
on
12:04 AM
Rating:


No comments: