बिहार के जमुई ज़िले में नदी में एक लाश तैरती मिलने के बाद पूरे इलाके में तनाव फैल गया. जब इस सड़ी गली लाश की शिनाख्त की गई तो पता चला कि दो महीने पहले लापता हुए शख्स की लाश थी. मामले के मुताबिक झाझा निवासी घुटर यादव दो महीने पहले बैंक से पेंशन की राशि निकालकर अपने घर जा रहा था लेकिन उसके बाद से घर नहीं पहुंचा. घुटर यादव की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी. अब मृतक के परिवार ने अपहरण कर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है. पूरी कहानी देखें तफ्तीश में.
VIDEO- जमुई: दो महीने पहले गायब हुए शख्स की लाश नदी में तैरती मिली
Reviewed by Sailesh kumar
on
12:02 AM
Rating:


No comments: