Recent Posts

Seo Services

आरएलएसपी सांसद रामकुमार शर्मा का दावा, NDA में सब कुछ ठीक

बिहार में सीट शेयरिंग के मचे घमासान के बीच केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (आरएलएसपी) के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने बीजेपी को 30 नवंबर तक का समय दिया है. वहीं, आरएलएसपी के एक सांसद रामकुमार शर्मा ने दावा किया है कि एनडीए में सब कुछ ठीक है और उपेंद्र कुशवाहा को लेकर कोई नाराजगी नहीं है. शुक्रवार को दिल्ली से पटना पहुचे सांसद रामकुमार शर्मा ने कहा कि अभी सब चुनाव में व्यस्त हैं, इसलिए मिलने का समय नहीं मिल रहा है. वहीं, आरएलएसपी नेताओं की बयानबाजी के मुद्दे पर सांसद ने कहा कि ऐसी कोई बयानबाजी नहीं हो रही है जिससे कि एनडीए टूट जाए.

आरएलएसपी सांसद रामकुमार शर्मा का दावा, NDA में सब कुछ ठीक आरएलएसपी सांसद रामकुमार शर्मा का दावा, NDA में सब कुछ ठीक Reviewed by Sailesh kumar on 12:02 AM Rating: 5

No comments:

Contact

ads 728x90 B
Powered by Blogger.