Recent Posts

Seo Services

शिकायत लेकर थाने पहुंची महिला ने महिला पुलिसकर्मियों को पीटा

पटना में एक महिला ने महिला थाना के थानाध्यक्ष समेत कई पुलिसकर्मियों की एक साथ पिटाई कर दी. मारपीट से आजिज आकर महिला थाना की पुलिस उसे लेकर पीएमसीएच ले गई ताकि मनमोचिकित्सक से दिखाया जा सके लेकिन महिला को किसी कारण डॉक्टर से नहीं दिखाया जा सका. लौटते समय महिला ने गांधी मैदान थाना के पास बीच सड़क पर हंगामा खड़ा कर दिया. एक साथ कई महिला पुलिसकर्मियों पर महिला भारी पड़ी और पुलिसकर्मियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा. महिला ने कहा कि उसे पता नहीं कि पुलिस उसे मानसिक तौर पर विक्षिप्त क्यों बता रही है जबकि वह पति के खिलाफ शिकायत लेकर थाना में पहुंची थी. हालांकि पुलिस ने उसके आरोपों को खारिज किया.

शिकायत लेकर थाने पहुंची महिला ने महिला पुलिसकर्मियों को पीटा शिकायत लेकर थाने पहुंची महिला ने महिला पुलिसकर्मियों को पीटा Reviewed by Sailesh kumar on 12:03 AM Rating: 5

No comments:

Contact

ads 728x90 B
Powered by Blogger.