Recent Posts

Seo Services

VIDEO: अचानक बढ़ा नाले का जलस्तर, ग्रामीणों की सूझ-बूझ से बची जान

कोटद्वार और उसके आसपास के पहाड़ी इलाकों में हुई तेज बारिश के चलते नदी-नालों में आए उफान ने दो लोगों की जान ले ली. इस दौरान चिल्लरखाल-लालढांग मोटर मार्ग पर सिगड्डी स्रोत में अचानक पानी बढ़ने से पानी के बीच आठ लोग फंस गए. सूचना मिलने पर सिगड्डी के ग्रामीणों और कलालघाटी चौकी पुलिस ने रेस्क्यू कर लोगों को पानी के तेज बहाव से बाहर निकाला. तस्वीरों में देखा जा सकता कि किस तरह बरसाती नाला उफान पर है और लोग अपने दुपहिया वाहनों को लेकर नदी पार कर रहे हैं. गनीमत रही कि उफनते नाले के बीच एक टापू था जिस पर लोग समय पर चले गए और उनकी जान बच गयी. जिनको ग्रामीणों और पुलिस की मदद से सुरक्षित निकाल लिया गया.

VIDEO: अचानक बढ़ा नाले का जलस्तर, ग्रामीणों की सूझ-बूझ से बची जान VIDEO: अचानक बढ़ा नाले का जलस्तर, ग्रामीणों की सूझ-बूझ से बची जान Reviewed by Sailesh kumar on 12:04 AM Rating: 5

No comments:

Contact

ads 728x90 B
Powered by Blogger.